बसपा जिलाध्यक्ष का सिद्धार्थ नगर जिला के बाँसी में हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

बसपा जिलाध्यक्ष का सिद्धार्थ नगर जिला के बाँसी में हुआ जोरदार स्वागत | New India Times

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्य मंत्री बहन मायावती जी के दिसा निर्देश पर रमेश कुमार गौतम को जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद बाँसी प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि बहन जी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसपर काम करने का प्रयास किया जाएगा। किसी भी कार्यकर्ता को जब भी जरूरत पड़े हम को याद करे दिन-रात हम कार्यकर्ता के सम्मान में खड़े मिलेंगे।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के मिल कर हम लोग सम्पूर्ण जनपद को बसपा मय बनाने के लिए तैयार हैं, आने वाला लोकसभा चुनाव बसपा का होगा।
इस दौरान जिला महासचिव मुनीराम राजभर, कोषाध्यक्ष महताब अहमद, विधानसभा प्रभारी विनोद कुमार राव, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद कैफ, सभासद अकबर अली, सिद्धार्थ गौतम, राम नयन आनन्द, विधानसभा अध्यक्ष चंद बहाल गौतम, विधानसभा प्रभारी अशीस कुमार गौतम, रामकिसुन गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version