मुस्लिम महासभा मुरैना द्वारा चलाया गया रोजगार दिलाओ अभियान | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​मुस्लिम महासभा मुरैना द्वारा चलाया गया रोजगार दिलाओ अभियान | New India Timesमध्य प्रदेश के मुरैना जिला के अहमद नगर में मुस्लिम महासभा के जिलाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक पटेल एवं जिला महामंत्री सिकंदर खान के नेतृत्व में मुस्लिम महासभा के बैनर तले रोजगार दिलाओ अभियान चलाया गया, जिसमें महिलाओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया। ​

मुस्लिम महासभा मुरैना द्वारा चलाया गया रोजगार दिलाओ अभियान | New India Timesइस अभियान में महिलाओं को सिलाई, बुनाई, ब्यूटी पार्लर, अगरबत्ती बनाना, पापड बनाना, डिटर्जेट पाउडर, फिनाइल आदि बनाने के बारे में बताया गया। इस सम्बंध में महासभा के जिला संरक्षक नफीस खान मंसूरी ने NIT सांवादाता से बात करते हुये बताया कि यह सभी कार्य मुस्लिम महासभा के बैनर तले बिल्कुल नि:शुल्क सिखाया जायेगा, जिसे सीखने के बाद मुस्लिम महासभा द्वारा नि:शुल्क रोजगार प्रदान किया जायेगा। जिससे महिलायें रोजगार कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी।

इस मौके पर आरिफ मेवाती, जावेद मिर्जा, सलमान उस्मानी, जावेद अब्बासी, शब्बीर खान आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version