युवाओं ने फ्लैश मोब के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

युवाओं ने फ्लैश मोब के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक | New India Times

एसोसियेशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफोर्म्स (एडीआर) एवं मध्यप्रदेश इलेक्शन वाच ने ज़िला प्रशासन भोपाल के साथ मिलकर भोपाल में युवाओं के साथ मिलकर फ्लैश मोब जैसे रोचक तरीके से आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है।

युवाओं ने फ्लैश मोब के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक | New India Times

फ़्लैश मोब की शुरुआत केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा तैयार किये एंथम “मैं भारत हूँ”….हम भारत के मतदाता है से होती है। यह फ़्लैश मोब आगे बढ़ता है “चलो चलें अधिकार संग वोट देने ..देश पुकारे..गाने के साथ”। यह फ़्लैश मोब भोपाल के न्यू मार्केट के टॉप एंड टाउन और डी बी मॉल के प्रांगण में किया गया। इसमें यंगशाला भोपाल के युवा साथियों के साथ साथ भोपाल के नूतन, नवीन, एक्स्सलेंस, बीएसएस महाविद्यालय के 20 युवा शामिल थे।

युवाओं ने फ्लैश मोब के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक | New India Times

ज्ञात हो कि चुनाव आयोग के साथ संयुक्त गतिविधि के रूप में किये जाने वाले इस अभियान की फ़्लैश मोब, एक गतिविधि है। यह फ़्लैश मोब शहर के अलग-अलग हिस्सों में किया जायेगा जिसमें मॉल से लेकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन इत्यादि शामिल है। यह फ़्लैश मोब है जिसमें भीड़ में लोग निकलकर आते हैं और नाचते हुए और लोगों को सूचित मतदान करने के लिए प्रेरित करते हैं।

युवाओं ने फ्लैश मोब के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक | New India Times

मतदाता जागरूकता अभियान उन जगहों पर फोकस करने वाले है जहाँ पिछले चुनाव में कम वोटिंग हुई थी। साथ ही 31 अगस्त के पूर्व जिनके वोटर आईडी कार्ड नहीं बने हैं वोटर आईडी कार्ड आवश्यक रूप से बनवा ले मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक महाविद्यालय प्रत्येक चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है

युवाओं ने फ्लैश मोब के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक | New India Times

जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके, एडीआर और मध्यप्रदेश इलेक्शन वाच की संयोजंक रोली शिवहरे ने कहा कि हम रचनात्मक तरीकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

युवाओं ने फ्लैश मोब के माध्यम से किया मतदान के प्रति जागरूक | New India Times

हम कोशिश कर रहे हैं कि अधिक से अधिक युवाओ को जागरूक करें जिससे वो अपना वोटर आईडी बनवाएं और मतदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article