मुरैना जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;  ​मुरैना जेल में विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | New India Timesमध्यप्रदेश के मुरैना जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। कैदी की मौत के बाद परिजनों ने जेल के बाहर धरना देते हुए जबरदस्त हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि उसे जेल में मारपीट करके फांसी पर लटका दिया गया है। वहीं जेल अधिकारी सुसाइड की बात कह रहे हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक़ मुरैना की जिला जेल में कृष्णा कुशवाह नाम का विचाराधीन कैदी बंद था। बुधवार की सुबह जेल अफसरों ने कृष्णा के परिजनों को सूचना दी कि उसने जेल के भीतर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। यह सुनकर कृष्णा के परिजन जेल पहुंचे। उन्हें अंदर नहीं जाने दिया तो जेल के बाहर ही धरना देकर बैठ गए। परिजनों का कहना था कि जेल के भीतर कृष्णा को जमकर प्रताड़ित किया गया है और प्रताड़ित करने के बाद उसका मर्डर किया गया और फिर फांसी लगाकर सुसाइड का रूप दे दिया गया है। परिजनों का कहना था कि उसकी जमानत याचिका हाईकोर्ट में लगी थी। इसके अलावा उसे कोई व्यक्तिगत परेशानी नहीं थी, जिसके कारण वह सुसाइड करता। उसका मर्डर किया गया है। कृष्णा पिछले डेढ़ महीने से जेल में बंद था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version