बालाजी मंदिर में चोरी, छत्र मुकुट सहित अन्य सामान ले उड़े चोर | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

बालाजी मंदिर में चोरी, छत्र मुकुट सहित अन्य सामान ले उड़े चोर | New India Times

अमानगंज बाला जी मन्दिर में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का मामला सामने आया है जिसमे आश्चर्य भरी बात यह है कि महज मंदिर के चंद कदमों की दूरी पुलिस थाना अमानगंज मुख्यालय स्थित है या यूं कहें कि मन्दिर के मुख्य द्वार से रोड़ पार करते ही थाना ग्राउंड परिसर लग जाता है लेकिन गजब बुलन्द है चोरों के हौसले जो इस चोरी को अंजाम दे गए साथ ही उक्त घटना की जानकारी के अनुसार जब मन्दिर के पुजारी रामू महाराज ने मंदिर का सुबह मेन गेट का ताला खोला तो हक्के बक्के रह गए मन्दिर में ताले टूटे नज़र आए तब पुजारी द्वारा उक्त घटना की जानकारी मन्दिर कमेटी को दी जिस पर सभी एकीकृत हो कर थाना अमानगंज पहुंचे और घटना की जानकारी दी लेकिन सर्वर डाउन होने के लगभग 2 घण्टे बाद FIR हो सकी ठीक बाद पुलिस द्वारा मोके का मुआयना किया गया।

बालाजी मंदिर में चोरी, छत्र मुकुट सहित अन्य सामान ले उड़े चोर | New India Times

मन्दिर के आस पास की दुकानों में लगे सीसी टीवी कैमरे पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं मन्दिर पुजारी कथन रिपोर्ट अनुसार मन्दिर परिसर भण्डार ग्रह सहित 2 ओर कमरों के ताले टूटे हुए थे जिसमें एक पेटी का ताला टूटा हुआ था जिसमे रखी भगवान की चांदी के 2 मुकुट 70 ग्राम दो छत्र 100 ग्राम दो छत्र गोला 80 ग्राम चार नग कान के 30 ग्राम पूजन के बर्तन ओर कमरे में रखा म्युजिक सेट एम्प्लीफायर 62000 का समान लगभग कुल कीमत चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है पुलिस द्वारा 457/380 तहि का मामला पंजीबद्व कर मामला विवेचना में लिया गया है

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article