इंटरनेशनल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

इंटरनेशनल चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा | New India Times

चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा। थाने में एसडीओपी केके अवस्थी ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि ग्राम बिजोरी सरकारी स्कूल के पास संदेही दो व्यक्ति मिले जिसे नाम पता पूछा गया महेश उर्फ नीलू पिता हरि राव जाति कुनबी (23) वर्ष निवासी कटीघाटी मंडीदीप जिला रायसेन दूसरा आरोपी राहुल पिता जसवंत नागवंशी जाति कातिया (27) निवासी छाबड़ा ग्राम बिजोरी का बताया जिसे पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें पुलिस को उन्होंने बताया कि तामिया क्षेत्र से एक यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार आरोपी की निशानदेही पर मुख्य आरोपी सरगना महेश उर्फ नीलू जेल से रिहा होने के बाद परासिया दमुआ जुन्नारदेव क्षेत्र में सक्रिय होकर घटना को अंजाम दे रहा था।

क्षेत्र की रैकी राहुल व एक नाबालिग मुख्य सरगना महेश उर्फ नीलू को उपलब्ध करा रहा था। पुलिस ने बताया कि 24 अगस्त की दरमियानी रात वार्ड क्रमांक 02 में चोरी घटना हुई जिसकी शिकायत प्रार्थी विनोद पिता सुंदरलाल आमरे ने पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराध क्रमांक 318/23 धारा 457,380 पंजीबद्ध कर जांच टीम गठित की पुलिस ने जुन्नारदेव हिरदागढ नवेगांव में सर्चिंग कर मोबाइल लोकेशन बिजोरी की तरफ मिली तत्काल पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ़्तार किया।

निगरानी बदमाश महेश उर्फ नीलू हैदराबाद भागने की फिराक था। पुलिस ने जप्त सामग्री में एक दुपहिया, बडकुही क्षेत्र से चुराई एलईडी, सोने और चांदी के जेवर, नगदी 3450 रुपए मिले कुल मशरुका 2 लाख 53 हज़ार 450 रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोमल सिंह रघुवंशी, अंबाडा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मिथुन ओसारी सहायक उप निरीक्षक रामविलास तिवारी, आरक्षक चंद्र किशोर रघुवंशी, प्रमोद उईके, योगेश रघुवंशी, राम अवतार तिवारी, सायबर सेल आरक्षक आदित्य रघुवंशी, नितिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की सफ़लता पर ईनाम घोषित किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article