बुरहानपुर ज़िले के अधिकारी कर्मचारी 39 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे, महा आंदोलन में की सहभागिता | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर ज़िले के अधिकारी कर्मचारी 39 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे, महा आंदोलन में की सहभागिता | New India Times

बुरहानपुर में अधिकारी कर्मचारी जिला संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर कर्मचारियों की 39 सूत्री मांगों को लेकर 25 08 2023 को जिले के शासकीय कर्मचारियों में सामूहिक अवकाश लेकर तहसील कार्यालय बुरहानपुर के समक्ष प्रात: 11 से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुए महाआंदोलन में सहभागी बनें । उक्त महा आंदोलन का नेतृत्व संयोजक ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित एवं जिला अध्यक्ष ठाकुर संजय सिंह गहलोत ने किया। महा आंदोलन में प्रदेश स्तर पर संयुक्त मोर्चा के 42 संगठनों द्वारा कर्मचारियों के मांगों के संबंध में प्रादेशिक आंदोलन किया जा रहा है जिसमें समस्त कर्मचारी अधिकारी 25 अगस्त का सामूहिक अवकाश लेकर सरकार से अपने मांगों के लिए मध्य प्रदेश सरकार से आवेदन निवेदन कर अपने प्रमुख मांग 2004 से बंद पुरानी पेंशन शुरू हो, लेखापाल लिपिक वर्ग की वेतन में विसंगति दूर हो, पटवारी वर्ग की मांग को पूरा किया जाकर ग्रेड पे लागू किया जाए। दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाए।

आशा, उषा कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाकर नियमित कर्मचारियों की भांति सुविधा प्रदान की जाए। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ, नेशनल मूवमेंट ऑफ़ ओल्ड पेंशन टीम, आज़ाद संघ , अपॉक्स संघ ,मंडी कर्मचारी महासंघ, वन विभाग, आबकारी विभाग ,शिक्षा विभाग स्वास्थ्य, कर्मचारी संघ ,सहकारिता संघ, पटवारी संघ, बीडीओ संघ, सीईओ संघ, सेल टैक्स, विभाग कृषि विभाग, जिला न्यायालय के बाबुओं ने भी सामूहिक अवकाश लिया एवं शासन के अधीन सभी विभागों ने इस हेतु समर्थन दिया है और सभी ने सामूहिक अवकाश के फॉर्म जमा कर अपना विरोध ज़ाहिर किया है। सभी ने एक स्वर से कहा है कि हमारी मांगे पूरी कीजिए। जो कर्मचारी हित की बात करेगा वह देश-विदेश में राज करेगा। इस धरना प्रदर्शन को प्रगतिशील उन्नति किसान संघ के शिवकुमार सिंह कुशवाह और उनके साथियों ने भी समर्थन किया सभी कर्मचारियों अधिकारियों ने नारे लगाए। जो पुरानी पेंशन लागू करेगा वह देश-विदेश में राज करेगा।

देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम। कर्मचारी कर्मचारी भाई-भाई,, लेकर रहेंगे पाई पाई। जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश लेने के कारण कार्यालय वीरान पड़े रहे। इसके पश्चात संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे वहां पर कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा सामूहिक अवकाश लेने के कारण कोई भी नहीं मिला। फलस्वरुप देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के पुतले को ज्ञापन देकर मांग की गई। सरकार कर्मचारी हित में निर्णय लीजिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article