आगामी विधानसभा चुनाव के पेशेनज़र पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का 4 दिवसीय ज़िला स्तर का निर्वाचन प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आगामी विधानसभा चुनाव के पेशेनज़र पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का 4 दिवसीय ज़िला स्तर का निर्वाचन प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्दे नज़र ज़िले के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण 25.08.23 से रेणुका मंडी परिसर के ऑडिटोरियम में प्रारंभ हुआ।प्रशिक्षण 25.08.23 से 28.08.23 चार दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षण के पहले दिन शहर के थाना कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपतिनाका, महिला थाना, यातायात थाना एवं पुलिस लाइन के पुलिस बल को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, डीएसपी अजाक श्री आयुष अलावा, मास्टर ट्रेनर श्री आशीष पटेल, श्री दीपक शाह, आरआई श्री सुनील दीक्षित ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में थानों के थाना प्रभारीगण एवं स्टॉफ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण की शुरुआत एसपी के संबोधन से हुई। पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराने हेतु यह आवश्यक है कि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवहार रखें एवं समस्त प्रकार के नियम तथा प्रक्रियाओं का निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में अक्षरशः पालन करें। साथ ही मतदान संबंधी पुलिस की व्यवस्थाऐं पहले ही दुरस्त कर लेवें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम की धाराओं के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल द्वारा निर्वाचन संबंधी विधिक प्रावधान आईपीसी, सीआरपीसी, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 (आरपी एक्ट), लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, म.प्र.कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, अ.जा./अ. ज.जा. अत्याचार निवारण अधिनियम आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। डीएसपी अजाक श्री आयुष अलावा द्वारा चुनाव के पूर्व की कार्यवाहियां, वल्नरेबल पॉकेट्स एवं क्रिटिकल बूथों के मापदंड एवं व्यवस्था से संबंधित जानकारी, नामांकन प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी, बूथ लेवल ड्यूटी, नाका ड्यूटी के बारे में जानकारी दी गई। आरआई श्री सुनील दीक्षित द्वारा चुनाव के दौरान पुलिसकर्मियों के व्यक्तिगत आचरण, उनके दायित्वों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article