श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT;
कन्नौद नगर में रहने वाले संतोष के पास निजी इंश्योरेंस कम्पनी के द्वारा मोबाइल पर सूचना देकर कहा गया कि आप की किस्त ड़यु चल रही है और कंपनी में विशेष ऑफर चलाया जा रहा है जिसमें आप को 10% लाभ मिलेगा, आप ड़यु किस्त जमा कर दें। आरोपी ने संतोष को लाभ का ऑफर देकर एसएमएस द्वारा खाते के नंबर भी दिये और बैंक में राशि जमा करने को कहा। संतोष ने बहकावे मे आकार राशि जमा कर दी बाद में उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई तो उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
