कांग्रेस कार्यालय में रात में असामाजिक तत्वों ने की तोड़-फोड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कराई एफआईआर दर्ज | New India Times

राकेश यादव, केसली/सागर (मप्र), NIT:

कांग्रेस कार्यालय में रात में असामाजिक तत्वों ने की तोड़-फोड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कराई एफआईआर दर्ज | New India Times

केसली नगर में आए दिन असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं आए दिन एक न एक घटना को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात असामाजिक तत्वों द्वारा कांग्रेस कार्यालय को निशाना बनाया गया। कांग्रेस कार्यालय के सामने लगा बोर्ड तोड़ दिया एवं फ्लेक्स फाड़ दिए।

कांग्रेस कार्यालय में रात में असामाजिक तत्वों ने की तोड़-फोड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कराई एफआईआर दर्ज | New India Times

सुबह जब इसकी सूचना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह को मिली तो उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाना जाकर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है एवं कहां की यदि पुलिस प्रशासन द्वारा आसामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो मैं सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ अनशन पर बैठूंगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन में गुंडागर्दी शराबखोरी अपने चरम पर है आए दिन केसली नगर सहित पूरे क्षेत्र में अपराध घटित हो रहे हैं लेकिन प्रशासन मौन है। कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले आसामाजिक तत्वों को पुलिस द्वारा जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो मैं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ अनशन करने के लिए बाध्य रहूंगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article