हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ेगी यात्रियों के लिए ट्रेन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ेगी यात्रियों के लिए ट्रेन | New India Times

रतलाम मंडल में लंबे इंतजार के बाद पश्चिम रेलवे ने 26 अगस्त से रेल मंडल की एक मात्र हेरिटेज ट्रेन को दौड़ाने का निर्णय लिया है।

ये ट्रेन सप्ताह में दो बार शनिवार व रविवार को चलेगी।

पहले ये ट्रेन डॉ. आंबेडकर नगर से चलती थी, अब इसे पातालपानी से चलाया जाएगा रेलवे ने पातालपानी से कालाकुंड के बीच हेरिटेज रूट पर इंजन और एक कोच चलाकर ट्रायल रन 22 जुलाई को लिया था।
रन के दौरान रेलवे अधिकारी और कर्मी ट्रेन में सवार होकर ट्रैक देखने गए थे। ये ट्रेन पूर्व की तरह सामान्य डिब्बों से चलेगी या पिछले वर्ष की तरह विस्टाडोम कोच लगेंगे, फिलहाल ये भी निर्णय रेलवे नहीं ले पाया है। पूर्व में जब अधिकारी ट्रायल रन के लिए गए थे तब इसमें देखा गया था कि ट्रेन संचालन में ट्रैक पर किसी तरह की तकनीकी परेशानी तो नहीं है। परीक्षण के दौरान कोई खास समस्या नहीं आई।

ये रहेगा टाइम टेबल

ट्रेन पातालपानी से सुबह 11:05 बजे चलेगी व 1:25 बजे कालाकुंड पहुंचेगी। इसी प्रकार शाम को 3:34 बजे कालाकुंड से ट्रेन चलेगी तो पातालपानी शाम 4:30 बजे पहुंचेगी।

2018 में चली थी पहली बार

22 जुलाई के पहले इसी रूट पर इंजन चलाकर ट्रायल लिया गया था। इस ट्रेन की शुरुआत रेलवे ने 2018 में की थी, बाद में इसमें अत्याधुनिक विस्टाडोम कोच लगाए गए। महू से पातालपानी-कालाकुंड तक चलने वाली हेरिटेज ट्रेन का 30 किमी का ट्रैक है। यह रेलवे लाइन 1877 में बिछाई गई थी। पहले इसे बंद करने की योजना थी, लेकिन पर्यटन स्थल को देखते हुए इसे बंद नहीं किया गया और छोटी ट्रेन चलती रही। इसे 2018 में हेरिटेज ट्रैक घोषित किया गया था। हेरिटेज ट्रेन में दो विस्टाडोम एसी और तीन नॉन एसी कोच हैं। कोच के नाम सी-1, सी-2 जबकि नॉन एसी कोच के नाम डी-1, 2, 3 हैं। इसमें एसी चेयर कार का किराया 265 रुपये है और नॉन एसी चेयर कार का किराया 20 रुपये प्रति टिकट है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article