मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बीएमसी आयुक्त द्वारा गुरुवार को निरीक्षण के दौरान शहर के सीमा क्षेत्र में अवैध पोस्टर बैनर नज़र आए। शहर के प्रमुख चौराहों, सड़क, डिवाइडरों पर पोस्टर बैनर नज़र आ रहे थे। नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र मे विद्युत पोल डिवाईडर के खम्भों पर लगे पोस्टर बैनर को नगर निगम टीम द्वारा गुरुवार को हटाया गया। नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव के निर्देशानुसार शहर के शनवारा चौराहा से लेकर लालबाग रेल्वे स्टेशन तक, सिंधीबस्ती चौराहे से कलेक्टर कार्यालय, कलेक्टर रोड़ के डिवाइडर पर पोस्टर व बैनर को हटाया गया। संजय तिवारी ने बताया कि शहर शनवारा चौराहे से शिकारपुरा थाने तक, शनवारा चौराहे से गणपति नाके तक स्ट्रीट लाईट के खम्भों पर लगे बैनर पोस्टर भी हटाए गए। कारण आवाजाही में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सामने वाले वाहन दिखाई नहीं देते थे एंव दुर्घटना का भय बना रहता था। इस कारण आज पोस्टर व बैनर को तत्काल टीम द्वारा हटाया गया। इसी दौरान शहर के मेगा मार्ट पर संपत्ति विरुपम अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने बताया की शहर के नगरीय क्षेत्र में सभी फर्मों से अनुरोध है कि एजेन्सी प्राइवेट कंपनी को सख़्त हिदायत दी है कि बैनर लगाने वालों को समझाइश दी गई है कि आगे से बिना अनुमति के बैनर पोस्टर नहीं लगाऐं अन्यथा शासन के नियमानुसार दण्डात्मक सख़त से सख़्त कारवाई की जाएगी। कारवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख, सहायक आयुक्त श्रीमती ज्योति सुनारिया, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, गणेश पाटील आदि निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
