मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी सेवा संघ द्वारा अपर कलेक्टर से पत्र के माध्यम से लगाई गई गुहार | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी सेवा संघ द्वारा अपर कलेक्टर से पत्र के माध्यम से लगाई गई गुहार | New India Times

मिली जानकारी के मुताबिक़ मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी सेवा संघ द्वारा लगातार कई वर्षों से तहसीलदार और नायब तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए नितांत आवास मांगी गई है तहसीलदार को राजपत्रित का दर्जा देने ग्रेड में वृद्धि करने सुमकक्षी पढ़ो में समान करते हुए एवं स्थाई पदोन्नति के लिए मांग की गई है परंतु कई बार आश्वासन प्राप्त होने के बाद कोई मांग पर कार्यवाहीं का आदेश ज़ारी नहीं किए गए इस कारण से वर्तमान में भारी निराशा एवं हताश होकर सीधा प्रभाव शासन हित में किए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता पर पड़ता है।

नायब तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख एवं सहायक अधीक्षक अभिलेख द्वारा सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय एकजुटता से लिया गया है। अपर कलेक्टर को दिये गये मांग पत्र को निर्णायक स्तर पर लाकर आदेश ज़ारी करने की मांग की गई है। इस दौरान जुन्नारदेव तहसीलदार कुणाल रावत, दमुआ नायब तहसीलदार राजीव नेमा सहित बड़ी संख्या में तहसीलदार गन की मौजूदगी रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article