बुरहानपुर कलेक्टर ने टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर जवाब देने के दिए निर्देश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर ने टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर जवाब देने के दिए निर्देश | New India Times

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर जवाब गुणवत्तापूर्ण एवं स्पष्टता के साथ दर्ज किया जाए। निम्न गुणवत्ता का जवाब दर्ज ना करें। इस बात का विशेष ध्यान दें। यह निर्देश आज संयुक्त ज़िला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने समय-सीमा की बैठक में सर्व कार्यालय प्रमुखों को दिए। उन्होंने बैठक में विभागवार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की गहनता से समीक्षा की एवं निर्देशित किया कि कोई भी शिकायत, किसी भी स्थिति में नॉन अटेंड ना रखी जाए। उन्होंने पुनः स्पष्ट रूप से सख्ती के साथ निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में सभी अधिकारीगण सक्रियता एवं गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए अपने-अपने विभाग की ग्रेडिंग सुधार करना सुनिश्चित करें। इसके लिए फील्ड भ्रमण करें। आवेदक से बात करके सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निराकरण करें।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना की गहनता से समीक्षा करते हुए नगरीय, ग्रामीण निकाय एवं श्रम विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समग्र पोर्टल की समीक्षा करते हुए निकायों को निर्देशित किया कि समग्र पोर्टल में नवीन परिवार को जोड़ने की कार्यवाहीं की जाए। समग्र पोर्टल पर नगर पालिक निगम बुरहानपुर के तहत नवीन नाम जोड़ने हेतु 113 सदस्य व नवीन परिवार जोड़ने हेतु 18 आवेदन लंबित है। इसी प्रकार जनपद पंचायत बुरहानपुर अंतर्गत नवीन नाम 258 तथा नवीन परिवार 29, जनपद पंचायत खकनार के तहत नवीन नाम 234 व नवीन परिवार 52, नगर पालिका परिषद नेपानगर अंतर्गत नवीन नाम 20, नगर परिषद शाहपुर के तहत नवीन नाम 1 एवं नवीन परिवार जोड़ने हेतु 1 आवेदन लंबित है।

कलेक्टर ने बैठक में परियोजना प्रबंधक श्रीमति संतमति खलको को निर्देशित किया कि, ग्राम एमागिर्द में जल-कर वसूली कार्य में गति लाना सुनिश्चित करें। विभागवार समय-सीमा पत्रकों, सीएम हाउस से प्राप्त पत्रकों, धारणाधिकार, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, पीएम आदिवासी आदर्श ग्राम योजना की भी समीक्षा करते हुए कार्यो में तेज़ी लाने के निर्देश दिये।

बैठक में सीईओ ज़िला पंचायत श्रीमति सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, एसडीएम बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, एसडीएम नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति सरोज सिंह परिहार, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथ वाखला, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी ज़िला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article