यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विधानसभा क्षेत्र की विधायक शोभारानी कुशवाहा ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया जिसमें निधैरा कला में लगभग 6 किलोमीटर नवीन डाबरी करण की सड़कें निम्न हैं।
1. ग्राम पंचायत निधैरा कला में बिजली घर मुख्य सड़क से राम सिंह का पुरा बायां शंकर सिंह का पुरा
2. निधैरा कला पोखर से राम सिंह का पुरा बायां जागीर पुरा बाबूसिंह पुरा करनसिंह का पुरा
3. निधैरा खुर्द जाटव बस्ती से घमंड पुरा तक
जिनकी लागत 2 करोड़ 36 लाख रुपए है
4. सागर पाड़ा स्थित अंबेडकर पार्क की 30 लाख रुपए से बन रही बाउंड्री वॉल
इस अवसर पर रामबाबू लोधा पूर्व सरपंच नबावसिंह लोधा सुनील गुर्जर सरपंच प्रतिनिधि सुनीता जाटव सरपंच निधैरा कला अतरसिंह लोधा किरोड़ी लाल रजक मुरारीलाल लोधा बद्री डीलर किशन सिंह डीलर बहादुर सिंह रजक शिशुपाल सिंह तोमर प्रकाश निषाद रामतार निषाद पवन तोमर भगवानसिंह सागर जी अध्यक्ष अंबेडकर पार्क सेवा समिति सूरज बाबूजी मंगलसिंह पप्पू सोनी जलसिंह रामहेत किरोड़ीलाल वालकिशन आकाश सागर रतन सिंह ओमप्रकाश रोशन लाल सुल्तान सुरेंद्रसिंह राजवीर आदि लोग उपस्थित रहे।
