अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झांसी नगर के प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं।
प्राथमिक विद्यालय खिरकन में प्रधानाचार्य अब्दुल नोमान ने दो सेट निःशुल्क यूनिफार्म का वितरण किया। विद्यालय प्रबन्धन समिति व अभिभावकों के समक्ष यूनिफॉर्म पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे हैं। नोमान ने शासन की लाभकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए परिषदीय विद्यालयों में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।
