अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

चंद्रयान – 3 की लैंडिंग पर भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने 10 नंबर मार्केट पर युवाओं के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर एनएसयूआई नेता रवि परमार ने NIT सवांददाता से बात करते हुऐ कहा कि ISRO की इस उपलब्धि पर आज पूरे देश को गर्व है।

आज पूरा देश हमारे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को याद कर रहा है जिन्होंने ISRO की स्थापना की थी।’ चंद्रयान – 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर सभी इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देश वासियों को बधाई देता हूं। आज भारत देश गौरवान्वित हैं सभी वैज्ञानिकों की मेहनत साकार हुई स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू का सपना पूरा हुआ।

