मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में सहकारिता कर्मचारी महासंघ कलेक्टर कार्यालय के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। पिछले कई वर्षों से अपनी मांग को लेकर लड़ते आए हैं परंतु आज दिनांक तक उनकी कोई भी पुकार नहीं सुनी गई है। इसके चलते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तु मेढे जी उनकी मांगों के समर्थन में आज यहां पहुंचे। और उन्हें आश्वासन दिया है कि भीम आर्मी हमेशा आपके साथ रहेगी। हर परिस्थिति में चाहे फिर रोड़ पर उतरना पड़े। इस दौरान भीम आर्मी के समस्त पदाधिकारीगण मौजूद थे।
