ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:

मोहम्मद इमरान पटेल उर्दू स्कूल से तिरंगा रैली निकाली गई, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने पूरे जोश व खरोश के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान देश के एकता व अखंडता के नारे लगाएं साथ ही साथ पेड़-पौधे लगाने का लोगों से अनुरोध भी किया गया। इस मौके पर पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का नारा दिया गया। इस प्रकार आज़ादी का अमृत महोत्सव शांति पूर्वक मनाया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक इकबाल खान, शिक्षक नासिर शाह, शिक्षक इमरान खान, शिक्षक सुफियान अहमद, शिक्षक अब्दुल शरीफ, शिक्षक अज़हर इकबाल, शिक्षक सैयद ऐतेमाद अली, शिक्षक असलम खान, शिक्षक मोहम्मद सलाउद्दीन आदि उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों बच्चों ने इस रैली में काफी जोश दिखाया।
बता दें कि इमरान पटेल स्कूल हर त्योहार पर हर बार कुछ ऐसा कार्यक्रम रखती है जिसकी अकोट शहर व अकोला जिला में काफी चर्चा होती है। इस स्कूल में कई बड़े दिग्गज नेताओं द्वारा कई बड़े कार्यक्रम भी देखे गाए साथ ही अकोट शहर थानेदार भी इस स्कूल के कार्यक्रमों में शामिल होते हुए भी दिखाई देते रहे हैं। इमरान पटेल उर्दू स्कूल के शिक्षक विद्यार्थियों पर काफी मेहनत करते हैं और इस स्कूल के बच्चे भी काफी ज्यादा होशियार हुनरमंद व ऐक्टिव दिखाई देते हैं। ये अपने मात पिता के काम में हाथ बंटाने के साथ साथ कई ऐसे कार्य करते दिखाई दे जाते हैं जिसकी कल्पना कर पाना काफी मुस्किल हो जाता है।
