ज़िले के पटवारी शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप से हुए लेफ्ट | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

ज़िले के पटवारी शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप से हुए लेफ्ट | New India Times

ज़िले के समस्त पटवारी शासकीय व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो गए हैं, अब उन्हें ना तो तहसील से लेकर ज़िला एवं प्रदेश स्तर के अधिकारियों के मैसेज मोबाइल पर मिल रहे हैं। और ना ही प्रदेश में संचालित कोई सरकारी योजनाओं का काम कर रहे हैं।

साथ ही महत्वपूर्ण फसल गिरदावरी का काम पूर्ण रूप से बंद हो गया है। समस्त पटवारियों ने झाबुआ तहसीलदार को छुट्टी का आवेदन दे दिया है।
पटवारियों के चरणबद्ध आंदोलन के तहत प्रदेश के साथ ही ज़िले के समस्त पटवारी 23 से 25 अगस्त तक अवकाश पर रहेंगे।

म.प्र. पटवारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष अखिलेश मुलेवा एवं संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष मलजी डामोर ने बताया कि वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर पटवारी लंबे समय से आंदोलन करते आ रहे हैं।
बार-बार ज्ञापन प्रदर्शन करने का कोई असर सरकार पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा।

अलबत्ता जब भी पटवारी हड़ताल करते हैं सरकार मांगे पूरी करने का वादा कर हड़ताल समाप्त करा देती है,
और बाद में मांगे पूरी करना भूल जाती है।

श्री मुलेवा ने कहा सरकार की इस वादा खिलाफी के ख़िलाफ़ प्रदेश के पटवारी इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड़ में हैं।
इस चरणबद्ध आंदोलन के तहत पटवारी प्रदेश के सारे सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से लेफ्ट हो गए हैं और कोई भी पटवारी ऑनलाइन काम नहीं करेगा।

प्रदेश नेतृत्व से मिले निर्देश के तहत दिनांक 23 से 25 अगस्त तक पटवारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और 26 अगस्त को पूरे प्रदेश के पटवारी भोपाल में एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
इसके बाद भी उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो कलमबद्ध हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे।

पटवारियों की हड़ताल से शासन प्रशासन सकते में है। चुनाव नज़दीक होने के चलते किसान हितेषी और तेज़ गति से चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाने की शासन की मंशा को इससे गहरा धक्का लगा है।

इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नानूराम मेरावत, मलजी डामोर, दुलेसिंह सिंगाड, विनोद मंडलोई, अजय डाबर, खेमचन्द मेडा, हेमेन्द्र कटारा, गरवरसिंह जाटव, अभय व्यास, संजय सोनी, वागुसिंह भूरिया, पूजा ओसारी, सविता डामोर, अंजलि कटारा, प्रियंका वाखला, रिंकु ठाकुर, लक्ष्मी गणावा सहित बडी संख्या में पटवारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version