सरकार द्वारा की जा रही घोषणा के खिलाफ़ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख कर जताई आपत्ति | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सरकार द्वारा की जा रही घोषणा के खिलाफ़ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख कर जताई आपत्ति | New India Times

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नवम्बर 2023 में होना संभावित है। ऐसे में सरकार द्वारा की जा रही घोषणा के खिलाफ़ नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर आपत्ति जताई है। नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव माह नवम्बर 2023 में होना संभावित है।

सत्ताधारी दल भाजपा द्वारा 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी है। इस समय किसी भी प्रकार की घोषणा की जाना सीधे-सीधे मतदाताओं को प्रलोभन दिए जाने की श्रेणी में आएगा जो कि चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।

अतः अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की नवीन घोषणा नहीं किए जाने के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार को निर्देशित करें ताकि निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता से चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version