पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत | New India Times

पिछले 23 वर्षों से बुरहानपुर के कावड़िया ताप्ती नदी का जल लेकर ओमकारेश्वर महादेव मंदिर जा कर ताप्ती माता का जल ओमकारेश्वर जी महादेव को चढ़ाया जा रहा है, वहां से जल लाकर बुरहानपुर के सभी महादेव मंदिरों में चढ़ाया जाता है। इसके चलते स्वर्गीय नाना भाई पाटीदार की स्मृति में इस वर्ष भी बुरहानपुर की कावड़ यात्रा ओमकारेश्वर से बुरहानपुर मां नर्मदा का जल लेकर लौटी। इस जल को संपूर्ण शहर के महादेव मंदिरों पर चढ़ाया जाएगा।

पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत | New India Times

शहर की सुख शांति संबंधी के लिए हर वर्ष यह कावड़ यात्रा निकाली जाती है। विगत कई वर्षों से स्वर्गीय नाना भाई पाटीदार इस कावड़ यात्रा का नेतृत्व करते आए हैं और उन्होंने विगत 18 वर्षों तक लगातार कावड़ यात्रा निकाली। अब उनकी मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र शांतनु पाटीदार विगत 5 वर्षों से बुरहानपुर के कावड़ यात्रा लेकर ओंकारेश्वर जाते हैं। वहां से मां नर्मदा का जल लेकर लौटते हैं।

पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत | New India Times

18 अगस्त को कावड़ यात्रा बुरहानपुर से प्रस्थान कर ओंकारेश्वर पहुंची। कावड़ यात्रा सोमवार को वापस बुरहानपुर पहुंची। इस कावड़ यात्रा का गणपति नाके पर पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, विशाल चौकसे, राहुल मराठा, प्रदीप शाह, दिनकर पाटील, किरण जोगदंड, शिवांग तारवाला ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version