मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अपने धर्म के प्रति समर्पित और दुसरे धर्म का आदर भाव रखने वाले युवा नेता और ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के कार्य वाहक ज़िला अध्यक्ष हर्षित सिंह ठाकुर ने सोमवार को ओम्कारेश्वर से बुरहानपुर पहुंची कावड़ यात्रा में सम्मिलित हुए और सभी का स्वागत किया, तत्पश्चात सभी के साथ कावड़ लेकर भी चले।

इस दौरान हर्षित ठाकुर ने यात्रियों के साथ चलकर उनसे मुलाक़ात करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा में आनंद, उत्साह और ऊर्जा की अनुभूति होती है। हर्षित ठाकुर धार्मिक प्रवत्ति के हैं और सभी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होते हैं।
