झांसी में चल रहा है अवैध खनन, भू माफियाओं पर फर्जी कागजात के सहारे पहाडियों को खोदने का आरोप | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​झांसी में चल रहा है अवैध खनन, भू माफियाओं पर फर्जी कागजात के सहारे पहाडियों को खोदने का आरोप | New India Timesझांसी नगर में खुलेआमअवैध खनन का मामला सामने आया है। अवैध खनन का यह कारोबार झांसी इलाइट चौराहे से गोविंद चौराहे वाले रोड पर स्थित पहाड़ियां तोड़ी जा रही है, जबकि 5 मई को झांसी डीएम के आदेश पर एडीएम, SDM, खनिज अधिकारी आरबी सिंह द्वारा कारवाई की गई थी जिसमें भू माफिया ने फर्जी आदेश दिखाया था जिसके खिलाफ थाना नवाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद भी पुलिस की नाक के नीचे अवैध खनन चाल रहा है जिसकी शिकायत झांसी कमिश्नर से की गई है।​झांसी में चल रहा है अवैध खनन, भू माफियाओं पर फर्जी कागजात के सहारे पहाडियों को खोदने का आरोप | New India Timesकमिश्नर के आदेश पर नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के जाते ही काम चालू करा दिया गया। आरोप है कि यह भूमाफिया डीएम, कमिश्नर की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। आरोप है कि प्रशासन के आदेशो को ताक पर रखकर रात दिन पहाड़ियां तोड़ी रही है। आरोप है कि इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी इस जमीन की जांच तक नहीं की गई है जबकि यह मामला बहुत गंभीर है।आरोप लगाया जा रहा है कि इसमें नगर निगम से लेकर लेखपाल, खनिज अधिकारी के साथ साथ कुछ पुलिस के लोग भी इस खेल में शामिल हैं, क्योंकि कुछ समय पहले यहां पर बैंक बना हुआ था बाकी सारी जगह खाली पड़ी हुई थी जोकि लेखपाल पटवारी द्वारा कैसे किसके नाम कर दी गई? यह तो सही जांच होने के बाद ही पता चलेगा कि इस जमीन पर किसका नाम है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version