मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस के अधिकृत ट्वीटर अकाउंट से भारत सरकार के गृहमंत्री श्री अमित शाह के वास्तविक भाषण के आंशिक कथन को छलपूर्वक कूटरचित कर लिखित पोस्ट को प्रसारित व प्रचारित कर मतदाताओं को षडयंत्रपूर्वक भ्रमित कर आगामी विधानसभा चुनाव में सदोष लाभः प्राप्त करने के संबंध में अपराधिक प्रकरण दर्ज करने बाबत आज दिनांक 21/08/2023 को बुरहानपुर के पुलिस कप्तान को भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक श्री देवेंद्र सिंह यादव एवं विधि प्रकोष्ठ बुरहानपुर के ज़िला संयोजक श्री विवेक कासखेड़ीकर के मार्गदर्शन में वरिष्ट अधिवक्ता आबिद खान, अधिवक्ता राहुल चौधरी तथा अधिवक्ता मांगीलाल द्वारा लिखित शिकायत की गई है।
