बीकानेर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.मेघना शर्मा सर्राफ साहित्य अलंकरण से हुई सम्मानित, संवेदना स्पंदन आम आदमी तक पहुंचाना साहित्यकार का दायित्व है: डॉ. मेघना शर्मा | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित रतनगढ़-चूरू (राजस्थान), NIT; ​बीकानेर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.मेघना शर्मा सर्राफ साहित्य अलंकरण से हुई सम्मानित, संवेदना स्पंदन आम आदमी तक पहुंचाना साहित्यकार का दायित्व है: डॉ. मेघना शर्मा | New India Timesद यंग्स वेल्फेयर सोसायटी रतनगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले रामगोपाल गिरधारीलाल सर्राफ साहित्य अलंकरण के अंतर्गत बीकानेर की कवयित्री-कथाकार व महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर वूमन स्टडीज की डायरेक्टर डॉ मेघना शर्मा को रविवार को संस्था के 31वें वार्षिकोत्सव में शिवबाड़ी मंदिर के अधिष्ठाता संवित सोमगिरि जी महाराज की अध्यक्षता और देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवां के मुख्य आतिथ्य में शाल श्रीफल, अभिनन्दन पत्र, स्मृति चिह्न और 5100/- रू की नगद राशि प्रदान की गई। रामगोपाल गिरधारीलाल सर्राफ साहित्य अलंकरण प्राप्त होने के पश्चात डॉ मेघना ने कहा कि साहित्य चेतना उत्पन्न करता है जोकि व्यक्ति को जन जन की संवेदना से जोडता है और वो न सिर्फ अभिव्यक्ति मौलिक बनाता है बल्कि उसे कालजयी भी बनाता चला जाता है। इस प्रकार संवेदना व स्पंदन आम आदमी तक पहुँचाना एक साहित्यकार का धर्म है दायित्व है।​

बीकानेर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.मेघना शर्मा सर्राफ साहित्य अलंकरण से हुई सम्मानित, संवेदना स्पंदन आम आदमी तक पहुंचाना साहित्यकार का दायित्व है: डॉ. मेघना शर्मा | New India Timesकार्यक्रम अध्यक्ष संवित सोमगिरि जी महाराज शिवबाड़ी ने यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते की परिकल्पना से लेकर यज्ञचक्र में चल रहे सौरमंडल तक कई विषयों को समेट अपने उद्बोधन को विस्तार दिया। मुख्य अतिथि देवस्थान विभाग मंत्री राजकुमार रिणवां ने संस्कृति व मातृभाषा के महत्व को प्रतिपादित करते हुए जडों से जुड़े रहने पर बल दिया। स्वागत भाषण अहमदाबाद के उमा देवी सर्राफ परिवार के विवेक सर्राफ ने दिया और चीन के उत्पादों के बहिष्कार का पुरज़ोर आह्वान किया। इसी मंच से समाज सेवा के लिए मंत्री राजकुमार रिणवां व शिक्षा के क्षेत्र में शहर के विद्यालयों के सौ प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संयोजन राकेश गहलोत ने किया। विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने भी मंच से संबोधित किया व महिला शिक्षा की पैरवी की। इसी समारोह में रतनगढ़ की अग्रवाल समिति द्वारा भी डॉ.मेघना को साहित्य साधना हेतु शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ मेघना शर्मा के सम्मानित होने पर बीकानेर के साहित्य जगत के साथ समाज सेवी संगठनों ने बधाई दी।

By nit

One thought on “बीकानेर की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.मेघना शर्मा सर्राफ साहित्य अलंकरण से हुई सम्मानित, संवेदना स्पंदन आम आदमी तक पहुंचाना साहित्यकार का दायित्व है: डॉ. मेघना शर्मा”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version