पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

20 अगस्त 2023 को आदिवासी पटेलिया संघ ज़िला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए ग्राम कागदीपुरा में 10 मंडल के समाजजन व पूर्व पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित हुए, और जिसमें लगभग 1000 से भी अधिक 10 मंडलों के व्यक्ति ने व मंडल के सदस्य ने नवीन ज़िला अध्यक्ष पद के लिए श्री दरियाव सिंह पूर्व सरपंच ग्राम बागड़िया ज़िला अध्यक्ष और श्री भगवान सिंह पटेल ग्राम कागदीपुरा उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गये।
समस्त मंडल एवं गांव से आए व्यक्ति का समर्थन रहा जिसमें शपथ लेकर दोनों ने समाज के हित के लिए और देश के हित के लिए काम-काज करेंगे नियम का पालन करते हुए समाज को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। यही कामना और उम्मीद के साथ शपथ ग्रहण ली, जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष गुजरात एवं गुना के जिले के भी पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित होकर मार्गदर्शन दिया और समाज को आगे बढ़ाने के लिए कहा।
बैठक में पूर्व कार्यकारिणी समिति के ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में सहयोग, तिरला – रामपुरा के सहयोग से श्री कालू सिंह पटेल, अजय पटेल, अनिल पटेल नालछा मंडल एवं राजेश जी गोयल एवं बागड़ियां से CHO रितेश हटीला, श्री कालू सिंह डामोर एवं मनोज सर आमला वाले भी उपस्थित रहे, आज की नियुक्त जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए सहमति से आदिवासी पटेलिया समाज का पूरा संगठन शामिल रहा।
उक्त जानकारी राजेश गोयल तिरला – रामपुरा मंडल द्वारा दी गई।
