स्ट्रीट लाइट बंद होने से ऐशबाग हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में <br>रात को पसरा रहता है अंधेरा ज़िम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे हैं इस ओर ध्यान | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

स्ट्रीट लाइट बंद होने से ऐशबाग हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में <br>रात को पसरा रहता है अंधेरा ज़िम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे हैं इस ओर ध्यान | New India Times

राजधानी भोपाल के ऐशबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट 4 दिन से बंद पड़ी है। लेकिन कोई भी ज़िम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से सड़कों पर अंधेरा रहता है। जिस से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्ट्रीट लाइट बंद होने से ऐशबाग हाउसिंग बोर्ड की कॉलोनी में <br>रात को पसरा रहता है अंधेरा ज़िम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे हैं इस ओर ध्यान | New India Times

रात को महिलाएं व बच्चे घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। इस कॉलोनी में निवास करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण नामदेव ने नगर निगम के ज़िम्मेदार अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की है लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी नगर पालिका स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं करा पाई है। ऐसे में कॉलोनी के निवासी नगर निगम आयुक्त का दरवाज़ा खटखटा कर समस्या से अवगत कराएंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article