जलगांव के सागर पार्क पर अगले महीने आयोजित होने जा रही शरद पवार की विशाल जनसभा को लेकर एनसीपी नेता संजय गरुड़ की अगुवाई में किया गया मीटिंग का आयोजन | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

जलगांव के सागर पार्क पर अगले महीने आयोजित होने जा रही शरद पवार की विशाल जनसभा को लेकर एनसीपी नेता संजय गरुड़ की अगुवाई में किया गया मीटिंग का आयोजन | New India Times

पांच सितंबर को जलगांव के सागर पार्क पर होने वाली शरद पवार कि जनसभा के लिए जिले के हर ब्लॉक से प्रबंधन बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में जामनेर एनसीपी की ओर से नेता संजय गरुड़ की अगवाई में मीटिंग बुलाई गई। जामनेर निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छह बार के विधायक और दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बने भाजपा के गिरीश महाजन द्वारा अपने गृह निर्वाचन में विकास को लेकर हो रही अनदेखी पर गरुड़ ने जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि गिरीश महाजन को दूसरी बार सरकार में मंत्री पद मिला है लेकिन मंत्री पद के दोनों टर्म में जामनेर को MIDC नहीं मिल सकी। टेक्सटाइल पार्क ना जाने कहां गुम हो गया है यह पता ही नहीं है। क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या काफ़ी बड़ी है। क्षेत्र के दर्जनों गांव ऐसे हैं जिनके हजारों नागरिकों को आज टैंकर से पीने का पानी मुहैया कराया जा रहा है। कपास उत्पादक किसानों की हालत बेहद गंभीर है। सरकार और सरकार में शामिल मंत्रियों ने किसानों के साथ कैसा व्यवहार किया यह कस्तकार जानते हैं!

जलगांव के सागर पार्क पर अगले महीने आयोजित होने जा रही शरद पवार की विशाल जनसभा को लेकर एनसीपी नेता संजय गरुड़ की अगुवाई में किया गया मीटिंग का आयोजन | New India Times

बैठक के लिए आमंत्रित तमाम नेताओ ने पार्टी सुप्रीमो शरद पवार की जलगांव में होने वाली जनसभा को सफ़ल बनाने के लिए जनता से उपस्थिति की अपील की है। इस दौरान मंच पर रविंद्र पाटील, गुलाबराव देवकर, उमेश पाटील, दिगंबर पाटिल, प्रदीप लोढ़ा, विलास राजपुत, दिलीप पाटील, डॉ बाजीराव पाटील, डॉ मनोहर पाटील, विश्वजीत पाटिल और मान्यवर मौजूद रहे।

भारत बने जिला अध्यक्ष: महाराष्ट्र राज्य छात्र अभिभावक अध्यापक महासंघ के जलगांव जिला अध्यक्ष पद के लिए भारत बाबुलाल रेशवाल को मनोनीत किया गया है! रेशवाल को एक जुझारू और संविधानिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए तत्पर शख्सियत के रूप से जलगांव जिले में जाना जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article