खनिज इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया के घर में चोरी | New India Times

विनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​खनिज इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया के घर में चोरी | New India Timesअज्ञात चोरों ने भिंड जिला के खनिज विभाग के इंस्पेक्टर के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे कर खलबली मचा दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ चोरों ने प्रशासनिक अमले के घरों को निशाना बनाते हुए खनिज इंस्पेक्टर संदेश पिपलोदिया के जिला कलेक्ट्रेट परिसर के पास में रेखा नगर स्थित निवास से चोरी की घटना को अंजाम दी है। रात को अज्ञात चोरों ने बाहर का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और एक लैपटॉप तथा 20 हजार रुपए नगद लेकर रफूचक्कर हो गए, साथ ही में कमरे में रखे पूरे सामान को भी बिखेर दिया।अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि निश्चित ही चोर  इंस्पेक्टर पर हमले की नियत से या उन्हें शारीरिक क्षति पहुंचाने या धमकाने की नियत से आए होंगे। ज्ञात हो कि खनिज इंस्पेक्टर संदेश पिछले दिनों से खनिज माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई में जुटे हुए हैं, जिससे तमाम रेत माफिया उनके दुश्मन बन गए हैं। चोरी की शिकायत इंस्पेक्टर के द्वारा देहात थाना में कर दी गई है। पुलिस अज्ञात चोरों के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version