घोड़ावाडी़ खुर्द को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान की लड़ाई में ग्रामीणों की भागीदारी | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

घोड़ावाडी़ खुर्द को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान की लड़ाई में ग्रामीणों की भागीदारी | New India Times

पंचायत घोड़ावाडी खुर्द में स्वच्छता अभियान को ग्रामीणों ने साफ सफ़ाई ज़रूरी है भाई का अभियान चलाकर जन सहयोग प्रदान कर रहे हैं, आज पंचायत के रकाब ढाना वार्ड में सहयोग से वार्ड की नालियों को साफ सफाई की है, साथ ही गाजर घास की सफाई कर दी, सड़क के किनारे बनी नालियों में पेड़ पौधों की जो पत्तियां गिरकर जल जमाव की स्थिति बन रही थी, उन डालियों को छांट दिया है। ग्रामीणों के साथ सरपंच सोहन सिंग सरयाम और उनकी मित्र मंडल जी जान से लगे हुए हैं।

इस ग्राम पंचायत में स्वच्छता के सभी सूत्रों पर काम किया जा रहा है। जगह-जगह नाडेफ, सोखपीट, प्लास्टिक कचरा संग्रहण, डस्टबिन का उपयोग कर ग्राम पंचायत को कचरा मुक्त बनाने की मुहिम चली हुई है। इसके लिए कचरा संग्रहण केंद्र का निर्माण कराया गया जहां पर कचरा वाहन से सभी वार्डों का कचरा संग्रहण केंद्र में लाकर अलग-अलग किया जाता है। इस ग्राम पंचायत के ग्रामीण और पंचायत के पदाधिकारी मिलकर ग्राम पंचायत घोड़ागाड़ी खुर्द को प्रदेश भर में स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने में जी-जान से जुटे हैं। जिससे घोड़ागाड़ी खुर्द आदर्श ग्राम पंचायत बन सके अन्य पंचायत के लोग यहां चलाई जा रहे स्वच्छता अभियान के कार्यों से प्रेरणा ले सके। इस अवसर पर सरपंच सोहन सिंग सरयाम ने पंचायत में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article