21 अगस्त को सुबह 9 बजे वेयर हाउस मेघनगर से झाबुआ कलेक्टर कार्यालय पैदल मार्च कर विरोध प्रर्दशन करेगा मजदूर संघ | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

21 अगस्त को सुबह 9 बजे वेयर हाउस मेघनगर से झाबुआ कलेक्टर कार्यालय पैदल मार्च कर विरोध प्रर्दशन करेगा मजदूर संघ | New India Times

मेघनगर मज़दूर संघ ने बताया कि पूर्व में प्रति बोरी 50 किलो पर 5 रुपए देते थे और जब से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अंदुत युवा योजना आई है उसके बाद 3 रुपए प्रति बोरी देने है बोल रहे हैं और हमारे दूसरे मज़दूरों को जो रेलवे रेक पाईट पर मालगाड़ी को खाली करने पर 2 रुपए प्रति बोरी दे रहे हैं जबकि बढ़ती मंहगाई में 6.25 प्रति बोरी देना चाहिए मज़दूर संघ ने सभी संगठनों से विनती की है कि हमारी आवाज़ बुलंद की जाए और हमारे साथ पैदल चलिए झाबुआ कलेक्टर कार्यालय चले समस्त मज़दूर और हमारे सहयोगी हमारे साथियों के साथ में मेघनगर के मुख्य मार्गों से झाबुआ बस स्टेंड से कलेक्टर कार्यालय हमारी मांगो को लेकर दिनांक 21/08/23 को सोमवार सुबह 9 बजे वेयर हाउस मेघनगर के एकत्रित हो कर निकालेंगे।

50 किलो वजन वालों प्रति बोरी 6.25 को लेकर मांगो को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा क्योंकि पहले ठेकेदार द्वारा हमें प्रति बोरी पर रू. 5 रू. दे रहे थे। वर्तमान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अन्नदूत युवा योजना ले कर आए तब से हमें रू. 3. प्रति बोरी पर देने की बात कर रहे हैं और यह रेट 2013 का है 10 साल हो गए है 10 सालों में महंगाई आसमान छू रही है हर चीज़ की कीमत बढ़ी है लेकिन मज़दूरों की मज़दूरी नहीं बढ़ी इन सभी मुद्दों को लेकर वेयर हाउस के गेट के बाहर हड़ताल कर के धरना प्रदर्शन किया था।

प्रशासन ने मज़दूरों की मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही थी 7 दिन का समय मांगा था और कहा था काम बंद मत करना पर आज 15 दिन के ऊपर हो गए हम ने आज तक वेयर हाउस से गाड़ी भर रहे हैं 3 रुपए के हिसाब से हमारी मज़दूरी नहीं ले रहे हैं हम 6.25 हिसाब से ही देना होगा क्योंकि देश में बढ़ती महंगाई में हम अपना जीवन यापन कैसे करें और बच्चों के पेट कैसे भरें रेल्वे रैक पॉइंट पर मालगाड़ी खाली करने पर हमारे साथियों को भी मज़दूरी प्रति बोरी 2 रुपए दे रहे हैं हमारा आदिवासीऊओ मजदूरों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

ग़रीब मज़दूरों का शोषण करना बंद करो प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आप दोनों लाड़ली बहनों को फ्री में हर महीने 1 हज़ार दे रहे हो।
चुनाव जीतने के लिए पर हम मज़दूरों को क्यों भूल गए हो हम अपना खून पसीना बहा रहे हैं।
मज़दूर देश की रीढ़ की हड्डी हैं हमें हमारा हक देना होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article