रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर झाबुआ सुश्री तन्वी हुड्डा, मुकेश नेमा उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग इंदौर के मार्ग दर्शन में आबकारी विभाग द्वारा कार्यवाही की गई।
आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध श्रीमती बसंती भुरिया, ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ के नेतृत्व में मुखबिर की सुचना पर रात्रि मे 11 बजे वृत्त झाबुआ ‘ब’ में ग्राम पिटोल में एक अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक GJ 07 TU 1203 को रोक कर तलाशी लेने पर ट्रक में नमक के डल्लो से ढ़ककर नीचे बने लोहे के चेम्बर मे से विदेशी मदिरा आल सीजन व्हिस्की 100 पेटी, मेकडावल नम्बर 1 व्हिस्की 190 पेटी एवं रायल चेलेंज 100 पेटी कुल 390 पेटी (3510 बल्क लीटर) इस प्रकार कुल मदिरा 43 लाख 40 हजार रुपए एवं वाहन का मूल्य 25 लाख रुपए इस प्रकार मदिरा व वाहन का मूल्य 68 लाख 40 हजार रुपए विधिवत जप्त कर की गई । मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(2) 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया । वाहन चालक (आरोपी) अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।
कार्यवाही में आनंद डंडिर सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी रमेश सिसोदिया, अकलेश सोलंकी आबकारी उपनिरीक्षक तथा मुख्य आरक्षक कांतु डामोर, आरक्षक मदन राठोर, सोहन नायक एवं विजय का सराहनीय योगदान रहा।
श्रीमति बसंती भुरिया जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की कार्यवाही विभाग द्वारा लगातार जारी रहेगी।
