मलेरिया प्रतिरोधक औषधि ‘‘मलेरिया ऑफ-200‘‘ का किया गया वितरण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मलेरिया प्रतिरोधक औषधि ‘‘मलेरिया ऑफ-200‘‘ का किया गया वितरण | New India Times

आयुष संचालनालय भोपाल एवं बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार ज़िले में माह अगस्त के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज मलेरिया प्रतिरोधक औषधि ‘‘मलेरिया ऑफ-200‘‘ का निःशुल्क वितरण किया गया। ज़िला आयुष अधिकारी डॉ कविता गढ़वाल ने बताया कि, नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र सिंगोरिया द्वारा ग्राम पातोंडा में 3 टीमों के माध्यम से 200 परिवार के 813 ग्रामीणों को मलेरिया ऑफ-200 का वितरण किया गया तथा ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू, वायरल फीवर, आँख आना जैसी संक्रमण बीमारियों से बचाव हेतु जानकारी दी गई व उपाय भी बताए गए। वहीं 9 टीमों द्वारा अन्य ग्रामीण अंचलों में 3879 ग्रामीणों को मलेरिया ऑफ-200 का वितरण किया गया।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ महेंद्र सिंगोरिया, डॉ मिर्ज़ा रेहान बैग, यूएमओ डॉ एज़ाज़ अनवर अंसारी, वसीम बैग, कमल राठौड़, शाहीन बानो, पातोंडा ग्राम की आँगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति हीराबाई, श्रीमति आबेदा तड़वी, श्रीमति अरुणा, श्रीमति अर्चना तथा सहायिका व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version