प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी ने कहा: भाजपाई वादों के झूठे, कांग्रेस पूरा करेगी मांगे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी ने कहा: भाजपाई वादों के झूठे, कांग्रेस पूरा करेगी मांगे | New India Times

भाजपा और शिवराज सिंह दोनों ही वादे तो खूब करते हैं, पर उसे निभाने में बड़े झूठे हैं। पिछले 18 सालों की सरकार में कितने वादे किए होंगे, वो खुद नहीं जानते। वादा निभाने का काम कांग्रेस का है। कांग्रेस और कमलनाथ ने आज तक जितने वादे किए, उसे पूरा भी किया है, और आगे भी करते रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री अजयसिंह रघुवंशी ने भाजपा को घेरते हुए उक्त वक्तव्य दिया।
म.प्र.सहकारिता कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर बुरहानपुर ज़िले के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही अनिश्चित कालीन हड़ताल को समर्थन देने पहुँचे अजय रघुवंशी ने भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए उन्हें झूठों की सरकार बताया। श्री रघुवंशी ने कहा कि शिवराज सिंह से बड़ा झूठ आज और किसने कहा होगा?

सबसे बड़ी बात की, घोषणा और वादे उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। बस मुंह उठाकर वादे करना और फिर उसे निभाना नहीं, ये उनकी आदत में शामिल है, किन्तु कांग्रेस कभी ऐसा नहीं करती। अगले दो माह पश्चात सरकार बनते ही हम महासंघ की समस्त मांगो को पूरा करने हेतु मान. कमलनाथ मिलेंगे और पूरा प्रयास करेंगे कि आपकी सभी मांग पूरी हो। श्री रघुवंशी के साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री अन्तर सिंह बर्डे, पवन बर्डे, चंदू गंगराड़े,दिनेश शर्मा, श्याम बन्नातवाला आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version