मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कन्हान बचाओ मंच भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ एवं आदिवासी समुदाय द्वारा समर्थन देने के बाद जुन्नारदेव को ज़िला बनाने की मांग लगातार तूल पकड़ रही है ऐसे में केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल जुन्नारदेव भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे तो मीडिया द्वारा चार बार सवाल करने के बाद भी जवाब नहीं दे पाए केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल केंद्रीय मंत्री द्वारा मीडिया से चर्चा के दौरान कई सवालों के जवाब दिए गए परंतु इसी सवाल को अनसुना करते हुए नज़र आए पहलाद पटेल पूर्व में आदिवासी समुदाय द्वारा इस मांग को लेकर समर्थन भी जताया है क्या अब इस मांग को दिग्गज नेता इस मांग को पूरा कर पाते हैं या नहीं देखना होगा साथ ही व्यापारी प्रकोष्ठ का अगला कदम क्या होगा यह सवालिया निशाना बना हुआ है।

स्वास्थ्य सेवा के लिए लगातार दुर्घटना में इलाज की मांग समूह आईसीयू एमरजैंसी केयर यूनिट की मांग कर रही है महिला विशेषज्ञ डॉक्टर बच्चों के डॉक्टर सहित जुन्नारदेव को ज़िला बनने के बाद सभी सुविधा उचित तरीके से मिल सकेगी।
इनका कहना है
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी प्रदेश सचिव प्रकाश कुमरे
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जुन्नारदेव को ज़िला बनाने की मांग की गई साथ ही ज़िला बनने से जुन्नारदेव विधानसभा आदिवासी बहुल क्षेत्र के विकास कार्य गति से होंगे रोजगार के अवसर व्यापार के अवसर बढ़ेंगे केंद्रीय मंत्री को भी इस मामले पर प्रयास करना चाहिए किसी भी व्यक्ति विशेष की बात नहीं है।
