रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भोपाल टीवी पर चर्चित रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati ) में 6 फीट से अधिक हाईट वाले बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के सामने भोपाल के राहुल नेमा बैठेंगे।
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाहपुरा ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत राहुल नेमा की हाईट 3 फीट से कम है।
लेकिन उनके जज़्बा और हिम्मत की तारीफ़ जितनी की जाये कम है। शायद यहीं कारण है कि वह आज कौन बनेगा करोड़पति शो में हॉट सीट पर पहुंचकर महा नायक अमिताभ बच्चन के सामने है।
अमिताभ बच्चन भी राहुल नेमा की तारीफ करते नज़र आ रहे है
सोनी टीवी के सबसे लोकप्रिय रियलटी शो कौन बनेंगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने भोपाल के राहुल नेमा आज और कल शुक्रवार को नजर आयेंगे। 31 वर्षीय राहुल नेमा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाहपुरा ब्रांच में असिस्टेंट मैनेजर है। सोनी टीवी पर दिखाये जाने वाले रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो में अमिताभ बच्चन भी राहुल नेमा की तारीफ करते नजर आ रहे है।
इस शो के दौरान उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर हॉट सीट पर मुकाम हासिल किया है। हालांकि उन्होंने कितनी राशि जीती यह तो शो के टेलीकास्ट के बाद ही पता चल सकेंगा।
यह है कौन बनेगा करोड़पति शो का प्रोमो
सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो में राहुल केबीसी की हॉट सीट पर दिखाई दे रहे है, उनके परिजन उन्हें गोद में उठा कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे है, वहीं राहुल नेमा कह रहे है कि राहुल को रोकना मुश्किल ही नही नामुमकिन है।
बताया जाता है कि रायसेन रोड भोपाल के रहने वाले राहुल नेमा की अभी शादी नही हुई है।
उनके पिता भी सरकारी नौकरी में पदस्थ रहे है। राहुल नेमा बड़े टैलेंटेड है।
