धौलपुर नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने खिलाड़ियों को दिलाई शपथ, राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर नगर परिषद सभापति खुशबू सिंह ने खिलाड़ियों को दिलाई शपथ, राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों का हुआ शुभारंभ | New India Times

ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले राजीव गांधी शहरी व ग्रामीण ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 17 अगस्त से आरएसी खेल मैदान में विधायक शोभारानी कुशवाह के मुख्य आतिथ्य एवं सभापति खुशबू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। ब्लॉक स्तरीय महाकुंभ का शुभारंभ विधायक धौलपुर शोभारानी कुशवाह एवं सभापति नगर परिषद धौलपुर खुशबू सिंह ने सुबह 9:30 बजे किया महाकुंभ में कुल 199 टीमों के 2203 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।

सभापति खुशबू सिंह ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर लाल मीणा व अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सविता सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 199 टीमों में से कबड्डी पुरुष वर्ग मे 33 टीमें टेनिसबॉल क्रिकेट में 33, फुटबॉल में 12 टीम वॉलीबॉल में 19 टीम शूटिंग वॉलीबॉल में 9 टीमें तथा महिला वर्ग में कबड्डी में 27, खो खो में 25, रस्साकशी में 25, वॉलीबॉल में 7, टेनिस बॉल क्रिकेट में 6, फुटबॉल में 3 टीम में भाग ले रही है राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का ब्लॉक स्तरीय आयोजन का शुभारंभ कार्यक्रम में सीडीईओ कृष्णा कुमारी, डीईओ अरविंद शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी और खेल को खेल भावना से खेलने की सीख दी उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर खिलाड़ियों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी न आने पाए।

इधर ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल महाकुंभ को सफल बनाने को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर लाल मीणा ने प्रतियोगिता से जुड़े सभी कार्मिकों की पूर्व तैयारी बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए खेल अधिकारी बीरी सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित कर हौंसला अफजाई की और खेलभावना का परिचय देकर खेलने का आग्रह किया इस अवसर पर निर्णायक मंडल खेल प्रतियोगिता एवं विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी, गिर्राज शर्मा, अशोक उपाध्याय विशाल उपाध्याय आरपी लोकेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version