बिछड़े जोड़ों को मिलाने के लिए महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​बिछड़े जोड़ों को मिलाने के लिए महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन | New India Timesझांसी के महिला थाने में आज बिछड़े जोड़ों को मिलाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी अर्चना सिंह, एसएसआई मिथलेश सिंह, नीति शास्त्री जी, निरुपमा जी व शशिप्रभा जी ने मिलकर तीन जोड़ों को मिलाने का कार्य किया। ​

इस कैंप में सबसे खास बात यह रही कि एक जोड़े ने एक होते ही फिल्मी गीत के साथ अपने प्यार का इज़हार किया। बताते चलें कि महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह और उनकी पूरी टीम लगातार बिछड़े जोड़ों को मिलाने का कार्य कर रहीं है, जिससे बिछड़े लोगों को समझा भुझा कर लोगों के घर टूटने से बचाने का काम कर रही हैं एवं अपनी ड्यूटी के साथ-साथ एक तरह से समाज सेवा भी करती नज़र आ रही हैं, जिससे महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह की शहर की महिलाओं और झाँसी निवासियों द्वारा प्रशंसा की जा रही है। 

झाँसी के कई समाज सेवी संस्थाओं ने उनके इस काम की सरहाना करते हुए अर्चना सिंह जी के उज्वल भविष्य की कामना की है।

By nit

Exit mobile version