अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड में राठौर युवा सगंठन ने पुराना रेल्वे स्टेशन शहीद कालोनी के पीछे लोढी माता के मंदिर पर सफाई अभियान के साथ पौधे भी लगाए, इतना ही नहीं मंदिर के चारों ओर से गंदगी को हटाकर साफ सफाई भी की।
राठौर युवा सगंठन के मीडिया प्रभारी राय सिंह राठौर ने NIT संवाददाता को बताया कि मंदिर के चारों तरफ गंदगी रहती थी तो हमने ओर हमारे साथियों ने सोचा कि क्यों न यहाँ पर सफाई कर पौधे लगाए जाएं। इसी सोच के साथ राठौर युवा सगंठन ने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा वे भिण्ड में और जगह भी गंदगी को मिटाकर साफ सफाई करेंगे।
इस अभियान में रवि राठौर ,पवन राठौर ,राहुल राठौर ,मुकेश राठौर ,लखन राठौर ,देवेन्द् राठौर ,शैलेन्द् राठौर ,आदि लोगो ने अपना योगदान दिया।
