भोपाल रैली के बाद प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने की अरविन्द केजरीवाल और गोपाल राय से मुलाकात | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भोपाल रैली के बाद प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने की अरविन्द केजरीवाल और गोपाल राय से मुलाकात | New India Timesआम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश द्वरा 20 दिसंबर को अरविन्द केजरीवाल की ऐतिहासिक परिवर्तन रैली ने पूरे प्रदेश का राजनैतिक माहौल गर्मा दिया है। भाजपा-कांग्रेस के सामने परेशानी का सबब है तो दूसरी तरफ आप में रैली के सफल आयोजन से खासा उत्साह है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल के दिल्ली प्रवास के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक व् दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात कर आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की। श्री केजरीवाल के घर पर ही उन्होंने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राघव चड्डा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी दीपक बाजपेई, दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय, आशीष तलवार सहित शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की, सभी भोपाल की रैली से उत्साहित थे और सभी ने इस सफल रैली पर उन्हें बधाई दी।​भोपाल रैली के बाद प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने की अरविन्द केजरीवाल और गोपाल राय से मुलाकात | New India Timesदिल्ली के श्रम मंत्री और मध्य प्रदेश के नये प्रभारी श्री गोपाल राय से प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल की 2018 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लंबी चर्चा हुई और यह तय हुआ कि अब पूरी ताकत से 2018 के चुनाव की तैयारी में लग जाना है। इस बारे में एक विस्तृत रूपरेखा तैयार की गयी है। श्री गोपाल राय ने सूचित किया है कि वह जल्द ही मध्यप्रदेश आएंगे।

By nit

One thought on “भोपाल रैली के बाद प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने की अरविन्द केजरीवाल और गोपाल राय से मुलाकात”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version