मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने म.प्र. वन विकास निगम के अध्यक्ष के बयान को बताया हास्यास्पद | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अजय रघुवंशी ने म.प्र. वन विकास निगम के अध्यक्ष के बयान को बताया हास्यास्पद | New India Times

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के महासचिव श्री अजय सिंह रघुवंशी ने रविवार म.प्र. वन विकास निगम के अध्यक्ष सत्येन्द्र भूषण सिंह के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि लगता है अध्यक्ष जी को राजनीति में पद केवल बड़े नेताओं को खुश करके ही मिले हैं, वे यथार्थ से काफी दूर हैं।

ज्ञात हो कि रविवार को श्री सिंह ने बयान दिया कि कांग्रेस की योजनाएं उनके नेताओं के नाम पर ही चलती हैं।
इसके बाद श्री रघुवंशी ने पलटवार करते हुए कहा कि शायद अध्यक्ष जी को मालूम नहीं है कि भाजपा भी कोई आम कार्यकर्ता या आम जनता नाम पर योजनाएं नहीं चलाती बल्कि वो भी अपने नेताओं के नाम पर ही चलाती हैं। बल्कि कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदल कर कई योजनाएं चुरा कर अपने नेताओं के नाम कर ली है।
अजय रघुवंशी ने कहा कि दीनदयाल अंत्योदय योजना क्या है? अटल पेंशन योजना किस के नाम पर है। अटल विहार योजना भाजपा के किस कार्यकर्ता के नाम पर है?
यही नहीं, बल्कि कांग्रेस के राज में चालू हुई देश की सबसे बड़ी महती योजना राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का नाम चुरा कर उसे भी अटल जी का नाम दे दिया गया।

श्री रघुवंशी ने कहा कि योजनाएं महापुरुषों, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर ही चलना चाहिए और कांग्रेस ने वही किया भी, किन्तु भाजपा में ऐसा कोई नहीं जिसने स्वाधीनता की लड़ाई में देश का साथ दिया हो, या देश के लिए कोई शहीद हुआ हो, अतः भाजपा को ऐसे इल्ज़ाम लगाने से पूर्व अपनी पार्टी की पृष्ठभूमि भी देख लेना चाहिए।
श्री रघुवंशी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने झूठ बोलना और लोगों को भ्रमित करने के अलावा किया ही क्या है?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version