बुरहानपुर विधायक सपरिवार पहुंचे स्वामी नारायण मंदिर, पूजा अर्चना के साथ संस्था को भेंट किए 21 हजार ₹ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर विधायक सपरिवार पहुंचे स्वामी नारायण मंदिर, पूजा अर्चना के साथ संस्था को भेंट किए 21 हजार ₹ | New India Times

भक्ति के पावन श्रावण व अधिक मास के उपलक्ष्य पर बुरहानपुर के प्राचीन स्वामी नारायण मंदिर में बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ शेरा भैया सपरिवार दर्शन हेतु पहुंच कर सभी की खुशहाली हेतु कामना की। अधिकांश पर्व पर शेरा भैया अपने परिजनों के साथ बुरहानपुर की जनता के बीच नज़र आते हैं। उनके मंदिर पहुंचने पर बच्चों के खूब जयकारे लगाएं। शेरा भैया बच्चों से खूब प्यार करते हुए अक्सर नज़र आते हैं, यही कारण है कि शेरा भैया के प्रति बच्चों का खूब उत्साह बना रहता है।

बुरहानपुर विधायक सपरिवार पहुंचे स्वामी नारायण मंदिर, पूजा अर्चना के साथ संस्था को भेंट किए 21 हजार ₹ | New India Times


स्वामिनारायण मंदिर का यह है महत्व

बुरहानपुर के प्राचीन स्वामिनारायण मंदिर में अधिक पुरुषोत्तम मास के 26 वें दिन सुबह से ही भक्तों का आना प्रारंभ हो गया था। गुजरात, मुंबई, हैदराबाद से भी भक्त स्वामी नारायण मंदिर में अभिषेक का दर्शन करने पहुंचे। दूध और केसर के जल से भगवान के अभिषेक का दर्शन लाभ लिया। सभी भक्तों ने अपने आप को धन्य माना। सभी भक्तों ने अपने हाथों से बनाए मिष्ठान और नमकीन तथा स्वादिष्ट भोजन बनाकर भगवान के छप्पन भोग के लिए मंदिर लेकर पहुंचे तो वहीं भगवान का थाल मनोरथ गाकर भगवान को प्रेम से भोजन कराया तथा भगवान के सामने छप्पन भोग से अधिक व्यंजन दिखाई दिए। इस 56 भोग को देखने के लिए और दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचे और यही नहीं बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भी परिवार सहित दर्शन करने मंदिर पहुंचे।

बुरहानपुर विधायक सपरिवार पहुंचे स्वामी नारायण मंदिर, पूजा अर्चना के साथ संस्था को भेंट किए 21 हजार ₹ | New India Times

जिन्होंने भगवान लक्ष्मी नारायण देव हरी कृष्ण महाराज और घनश्याम महाराज का श्रद्धा और भाव भक्ति से दर्शन किया तथा आरती में भी शामिल हुए। सभी संतों और विशेषकर मंदिर के महंत कोठारी पी पी स्वामी और वड़ताल मैनेजिंग बोर्ड के ट्रस्टी घनश्याम भगत ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान शेरा भैया ने सभी भक्तों से संवाद करते हुए कहा कि आप लोगों के हम आभारी हैं।आप नई पीढ़ी के बच्चों को जो संस्कार दे रहे हैं, वो अतुलनीय है। आज दूर-दूर से भक्त यहां पधारे हैं। सभी का मोहब्बत की नगरी बुरहानपुर में स्वागत है। साथ ही शेरा भैया ने 21 हजार रूपये संस्था को भेंट किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version