ज़िला अस्पताल की चौथी मंज़िल से युवक मरीज़ ने कूदकर की आत्महत्या | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ज़िला अस्पताल की चौथी मंज़िल से युवक मरीज़ ने कूदकर की आत्महत्या | New India Times

छिंदवाड़ा के ज़िला अस्पताल की चौथी मंजिल से एक मरीज़ ने कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल बताया जा रहा है कि मृतक युवक क़रीब तीन बजे टॉयलेट करने के बहाने से बाहर आया था लेकिन मरीज़ युवक ने अचानक अस्पताल की चौथी मंज़िल से छलांग लगा दी जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि रामपत सिरसाम विगत कुछ दिन पहले नदी में गिरने के कारण पैर में चोट आई थी जिसके बाद सौसर अस्पताल ले जाया गया था जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था और चौथी मंज़िल बिल्डिंग में युवक का उपचार चल रहा था लेकिन देर रात युवक टॉयलेट के बहाने से वार्ड से बाहर निकला और युवक ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version