यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विधानसभा चुनाव को भली-भांति संपादित करने मतदान अधिकारियों बीएलओ सेक्टर अधिकारियों सहित चुनाव कार्य से जुड़े सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षक अतुल चौहान रईस पाल सिंह वेदप्रकाश कर्दम मातादीन सहित जिला स्तरीय प्रशिक्षकों ने विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षकों को जिला कलेक्टर सभागार में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन सिंह तोमर ने प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने को कहा उन्होंने पीठासीन अधिकारियों द्वारा चुनाव के नियम पूर्वक पारदर्शिता पूर्ण संचालन के लिए उन्हें इस चुनाव में आए बदलाव होम वोटिंग माॅक पोल तथा ईवीएम की सीलिंग आदि की जानकारी के साथ मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए परिचय पत्र के साथ मतदान अभिकर्ताओं का भी सहयोग लेने को कहा।
इस कार्य के लिए हैल्प डेस्क का सहयोग भी लेने को कहा गया इस चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा देने से उसकी नवीन प्रक्रिया ईवीएम वीवीपैट का उपयोग मतदान मशीनों की सीलिंग सैक्टर अधिकारियों द्वारा वर्नेबिलिटी मैपिंग विश्वास बहाली का कार्य मतदाताओं को दी जाने वाली ऑनलाइन सुविधाओं में सी विजिल एप पीडी अप बो के लिए गरुण अप आज की जानकारी संभागियों को देते हुए बीएलओ के कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा हुई। प्रशिक्षण में पोलिंग प्रक्रिया के दौरान विभिन्न प्रपत्रों को भरने एवं लिफाफों की सीलिंग मतदान दिवस पर बीएलओ के कर्तव्य ईवीएम मशीनों के संचालन से संबंधित चर्चा करते हुए प्रशिक्षण के अंत में शंका समाधान सत्र में विधानसभा स्तरीय शिक्षकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर और शंका का समाधान प्रशिक्षक अतुल चौहान राजू खान देवेंद्र बघेला सहित उपस्थित समस्त प्रशिक्षकों द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में प्रत्येक विधानसभा धौलपुर बाड़ी बसेड़ी क्षेत्रवार 10-10 विधानसभा स्तरीय चुनाव प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
