भाजपा नेता आलोक शर्मा की मुस्लिम मतदाताओं से वोट न देने की अपील पर मचा बवाल, कांग्रेसी नेता अब्बास हफीज़ ने अल्पसंख्यक आयोग से की कार्रवाई की मांग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भाजपा नेता आलोक शर्मा की मुस्लिम मतदाताओं से वोट न देने की अपील पर मचा बवाल, कांग्रेसी नेता अब्बास हफीज़ ने अल्पसंख्यक आयोग से की कार्रवाई की मांग | New India Times
कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज़

मध्यप्रदेश में भाजपा नेता आलोक शर्मा की मुस्लिम मतदाताओं से वोट न देने की अपील पर सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। शर्मा की कथित टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को पत्र लिख कर भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

भाजपा नेता आलोक शर्मा की मुस्लिम मतदाताओं से वोट न देने की अपील पर मचा बवाल, कांग्रेसी नेता अब्बास हफीज़ ने अल्पसंख्यक आयोग से की कार्रवाई की मांग | New India Times

अब्बास हफीज ने अपने पत्र में लिखा है कि मध्य प्रदेश के जावरा शहर में 11 अगस्त को भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें मध्य प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने मंच से भाषण देते हुए मुस्लिम समुदाय को वोट ना डालने की धमकी देते हुए कहा कि “जावरा के मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं क्योंकि तुम वोट तो नहीं दोगे, मिया वोट मत देना मिया पर दिल से स्वीकार करो कि जिस मकान में तुम रह रहे हो वो मकान प्रधानमंत्री की योजना में मिला है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मिया भाई बीजेपी को वोट मत देना, लेकिन वोट डालने भी मत जाना”। आदरणीय उक्त बयान अल्पसंख्यक वर्ग को धमकाने के लिए दिया गया है जिसमें भाजपा के पदाधिकारी मुस्लिम समुदाय को मतदान के अधिकार से वंचित करने की मंशा साफ़ ज़ाहिर कर रहे हैं, आप आयोग के अध्यक्ष हैं, आप एक सांविधानिक पद पर हैं जो दलगत राजनीति के ऊपर है, मेरा आपसे निवेदन है कि श्री आलोक शर्मा पर उचित कार्यवाही के निर्देश देने का कष्ट करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version