मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं ज़िला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार शनिवार को सावित्रीबाई फूले शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय में महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एनीमिया की जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूली छात्राओं की एनीमिया की जांच की गई तथा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं छात्राओं को आवश्यक परामर्श एवं समझाईश देकर दवाईयां भी दी गई।
