सीएम राइज़ स्कूल शाहपुर में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सीएम राइज़ स्कूल शाहपुर में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय प्रधान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री आशुतोष शुक्ल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव मानिक की उपस्थिति में सीएम राइज़ स्कूल शाहपुर ज़िला बुरहानपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त विधिक जागरूकता शिविर में ज़िला न्यायाधीश /सचिव श्री आश्तोष शुक्ल ने बच्चों को बताया कि जीवन में सफलता पाने हेतु लक्ष्य निधारित होना चाहिए । हमें हमारे लक्ष्य प्राप्ति हेतु कठोर मेहनत के साथ-साथ एक अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता होती है। हमारे मार्गदर्शक हमारे माता-पिता, गुरूजन, शिक्षक होते हैं। छात्र जीवन में विद्यार्थी को न केवल पढ़ाई लिखाई अपित् अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। जिससे विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास हो सकें।

ज़िला न्यायाधीश ने क़ानून की जानकारी देते हुए शिक्षा का अधिकार, बच्चों से मैत्री पूर्ण संबंध, मूल अधिकार एवं कर्त्तव्य, पाक्सों एक्ट आदि की जानकारी देकर लाभान्वित किया। कार्यक्रम में ज़िला विधिक सहायता अधिकारी श्री जयदेव माणिक, समाजसेवी एवं पीएलवी श्री महेन्द्र जैन, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सैय्यद अतीक़ अली एवं उप प्रधानाचार्य श्री दीपक चौधरी अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version