फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
इस समय देश के विभिन्न क्षेत्रों में जहां चोटी कटवा का आतंक फैला हुआ है वहीं अब लिंग कटने की वारदात से लोग सहम गए हैं। बहराइच जिला के जरवल विकास खण्ड में एक बच्चे की लिंग कटने की वारदात सामने आने के बाद आसपास के गांवों में हाहाकार मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ आज शनिवार को बहराइच जिला के जरवल विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मनेहरा में लगभग तीन बजे अब्दुल कलाम के सबसे बडे बेटे शादाब अहमद उम्र सात वर्ष जो बरामदे में खेल रहा था, अचानक दर्द से चिल्ला उठा। उस समय घर के सामने दूकानदार मो• अमीन दूकान पर बैठे हुए थे। शोर सुनकर वो तेजी के साथ घर में दाखिल हुए, उन्होंने देखा कि बच्चे की पुरी चड्डी खून से भीग चुकी थी। उसे तत्काल जरवल कस्बा में प्राईवेट इलाज कराया गया। मौके पर मौजूद दूकानदार मो• अमीन ने NIT संवाददाता को बताया कि बच्च जोर जोर से रो रहा था। काफी खोजबीन की गयी लेकिन बच्चे का लिंग कैसे कटा इसकी जानकारी नही मिल पायी है। तत्काल इसकी जानकारी उसके पिता अब्दुल कलाम को फोन से दी गई जो जरवल कस्बा में किराना की दूकान का संचालन करते हैं। अब पीडित बच्चे की हालत ठीक है। लेकिन दहशत के कारण कुछ भी बोल नहीं पा रहा है।यह खबर फैलते ही वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
इस सम्बन्ध ने जब एस ओ जलवल से जानकारी लेनी चाही तो एस ओ साहब इस मामले से अंजान मिले।

Micro investigation is necessary
Wah re jabana!!!!!!!!
हद हो गई अफवाहों की
Ka kail ja vaiya log apan ling bachawa aab