मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में विधानसभा नेपानगर एवं विधानसभा बुरहानपुर के तहत प्रचार रथ निर्धारित रूटचार्ट के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक कर रहा है। जिससे कि अधिक से अधिक मतदाता विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
